📰 पूरी खबर:
नीमच।* कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले भर से आए *113 आवेदकों* की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के सख्त निर्देश दिए।
*मुख्य निर्देश:जरूरतमंद महिला को रेडक्रॉस से सहायता:*
बालागंज निवासी जरूरतमंद महिला *सुम्मीबाई* को परिवार के भरण-पोषण हेतु कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी, नीमच से *15,000 रुपये* की आर्थिक सहायता तत्काल स्वीकृत करने के निर्देश रेडक्रॉस प्रभारी को दिए।
*मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल प्रदान करें
:* ग्वालटोली निवासी सुश्री *हेमलता प्रजापति* के पति की मृत्यु जिला अस्पताल में होने के बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने की शिकायत पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सिविल सर्जन से समन्वय कर अस्पताल के रिकॉर्ड के आधार पर *मृत्यु प्रमाण पत्र अथवा उसकी प्रतिलिपि अविलंब* उपलब्ध करवाएं।
विद्युत ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा सर्वोपरि:*
पिपलिया व्यास के नीलेश की शिकायत पर कलेक्टर ने म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री को निर्देश दिए कि जिले के *सभी विद्युत ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण* करवाकर यह सुनिश्चित करें कि उनके पास *अवैध अतिक्रमण, कबाड़ या ज्वलनशील सामग्री न हो*। यदि कहीं ऐसा पाया जाए तो तत्काल हटाने की कार्यवाही की जाए, ताकि किसी भी दुर्घटना की संभावना न रहे।
*जनसुनवाई मे जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश सहित समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में नीमच सिटी की नीता जैन, लीलाबाई, विद्यादेवी, सलमा हारून; बघूथन के लक्ष्मणसिंह; अठाना की लीलाकृष्णा, भंवरलाल; मनासा के नानालाल; हनुमंतिया के जयपाल; बधाना की आशा; इन्द्रानगर के आरिफ हुसैन; अडमालिया के बालकिशन, हुलाशी बाई; महुपुरा के अनिल; चडोली की घीसीबाई; पिपलिया नाथावत के चमनसिंह; चम्पी के भागीरथ; देवपुरा की ललिता; सिंगोली की मांगीपूरी; उम्मेदपुरा के किशनलाल; ग्वालटोली के लक्ष्मण, मोहनलाल; टीचर कॉलोनी के देवेन्द्रसिंह; भाटखेड़ी के सुरेश रेगर; रतनपुरा भदवास के रामेश्वर नागदा; मोरवन के राधेश्याम; वरुखेड़ा की मंगलाबाई; देवरी-खवासा के मूलचंद; टाटियाखेड़ी के जवानसिंह; उग्रान के शंकरलाल कीर; चचोर के विष्णु कुमार; कराडिया महाराज के तरुण शर्मा; मालाहेड़ा की संतोषबाई; चल्दू के ऊकारलाल; सरवानिया महाराज के ताराचंद्र; आमलीखेड़ा के जितेन्द्रसिंह; काली कोठड़ी की संगीताबाई; पिपल्याहाड़ी के लालसिंह; पिपलीखेड़ा के रविन्द्र; सावन के प्रेमानाथ; महुडिया की भंवरीबाई एवं गोपाल सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।