📰 पूरी खबर:
नीमच। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक नीमच सेक्टर नीमच में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 25 मई सोमवार को गंगा दशहरा पर्व पर प्रस्फुटन ग्राम भरभड़िया में श्री देवनारायण मंदिर से प्रातः 8 बजे जल गंगा कलश यात्रा निकाली गई। जिसके अंतर्गत जल संवर्धन एवं संरक्षण का संदेश ग्रामीणों को प्रदान किया गया। कलश यात्रा ग्राम के प्रमुख जलस्त्रोत तालाब पर पहुंची।जहां जल स्त्रोत पूजन कर जल स्त्रोत संरक्षण के संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत भरभड़िया सरपंच श्रीमती संगीता पाटीदार द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों के साथ विधिविधान से जलस्त्रोत पूजन सम्पन्न किया गया।
उक्त जल संवर्धन आयोजन में सेक्टर 1 की नवांकुर संस्था जयश्री अयोग्य जनकल्याण समिति सचिव श्रीमती टीना गर्ग,ग्राम पंचायत भरभड़िया पदाधिकारी,ग्राम प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्रीमती कल्पना घावरी,सचिव श्रीमती सीमा बैरागी, सहयोगी संस्था के रूप में अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला समन्वयक गिरिराज सिंह चौहान एवं डॉ. चेतनप्रकाश उपाध्याय, सामाजिक कार्य पाठ्यक्रम के मेंटर कपिल तिवारी, लाभचंद गुर्जर, रमेशचंद्र पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार मदनदास बैरागी, बालाशंकर पाटीदार, रवि डागर, गोपाल शर्मा, दशरथ शर्मा,अजय पाटीदार
एएनएम कुसुमलता शिव, प्रवीण शर्म मधु, प्रतिभा,प्रीति बोरीवली, शुभम प्रजापत, ज्योति ग्वाला, विद्या राठौड़, सरोज बैरागी, देवकन्या सेन,कल्पना डागर, अनीता सेन ,सीमा बैरागी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।इस अवसर पर नवांकुर संस्था की ओर से समाज सेवा पाठ्यक्रम के इंटर्नशीप विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।