
नीमच।‘खेल शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक विकास और सामाजिक कौशल के लिए अत्यन्त आवश्यक है। यह अनुशासन एवं तनाव प्रबन्धन को सिखाते है।’’
उक्त उद्गार श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच की प्राचार्या डॉ0 प्रतिभा कालानी ने चार दिवसीय वसन्तोत्सव 2026 के प्रथम दिवस पर खेल विधाओं के शुभारम्भ अवसर पर व्यक्त किए। वसन्तोत्सव 2026 के प्रथम दिवस पर खेल विधाओं के अन्तर्गत चेयर रेस, बोरा रेस, चम्मच रेस एवं स्लो साईकिल रेस की प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके पश्चात् माण्डना एवं मेहन्दी प्रतियोगिताएं सम्पन्न भी हुई। चेयर रेस में प्रथम कु0 वेदिका यादव/श्री मुकेश, बी.ए. द्वितीय वर्ष, द्वितीय कु0 राशि सोनी/श्री सतीश, बी.कॉम. प्रथम वर्ष, तृतीय कु0 चन्द्रकला प्रजापति/श्री बद्रीलाल, बी.ए. द्वितीय वर्ष रही। बोरा रेस में प्रथम कु0 अरफीना मेवाफरोश/श्री बाबु भाई, बी.कॉम. द्वितीय वर्ष, द्वितीय ममता कुमारी/श्री गौतम प्रसाद, बी.एससी. प्रथम वर्ष, तृतीय कु0 रचना धाकड़/श्री पारस कुमार, बी.एससी. प्रथम वर्ष रही। चम्मच रेस में प्रथम कु0 प्रियांशी तोमर/श्री सुनील, बी.ए. तृतीय वर्ष प्रथम, द्वितीय कु0 खुशी मेहरा/श्री दीपक, बी.ए. तृतीय वर्ष एवं तृतीय कु0 कुमकुम राठौर/श्री पुष्कर, बी.कॉम. प्रथम वर्ष रही। स्लो साईकिल रेस में प्रथम कु0 करिश्मा/श्री शिवलाल, बी.ए. तृतीय वर्ष, द्वितीय कु0 खुशी धनगर/श्री गंगाराम, बी.ए. द्वितीय वर्ष रही। वसन्तोत्सव के द्वितीय दिवस 23 जनवरी को बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर प्रातः 11ः00 बजे महाविद्यालय परिसर में स्थापित देवी सरस्वती मॉ की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना माननीय विधायक श्री दिलीपसिंहजी परिहार के कर कमलो से सम्पन्न होगी। इसके पश्चात् प्रसाद वितरण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विधायक महोदय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होंगे। उल्लेखनीय है कि वसन्तोत्सव के तृतीय दिवस पर 24 जनवरी को प्रातः 11ः00 बजे से भव्य वसंत मेले का आयोजन होगा, जिसमें छात्राएं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों एवं हस्तशिल्प सामग्रियों की स्टॉल लगाकर बिक्री करेगी। साथ ही कुछ स्टॉल्स पर मनोरंजक गेम्स, आकर्षक विजुअल क्विज एवं मनपसन्द गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां भी मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा। वसन्तोत्सव का समापन 27 जनवरी को प्रातः 11ः00 बजे पुरस्कार वितरण समारोह से होगा। प्राचार्य डॉ0 प्रतिभा कालानी एवं वसन्तोत्सव प्रभारी डॉ0 बीना चौधरी ने वसन्तोत्सव की प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक भागीदारी करके जीवन में नये उत्साह का संचार करने की अपील छात्राओं से की है।