झांतला में सर्व सनातन समाज का हिंदू सम्मेलन संपन्न, संघ शताब्दी वर्ष के तहत हिंदू सर्व समाज को जोड़ना संघ का मूल उद्देश्य ;महंत श्री रामप्रिय दास जी महाराज
11 Jan 2026
Local News
झांतला (निरंजन शर्मा)।श्री भेरुनाथ की नगरी झांतला में रविवार को सर्व सनातन समाज का संघ शताब्दी वर्ष के तहत विशाल हिंदू सम्मेलन भेरुनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में सभी हिंदू जातियों के लोगों ने भाग लिया।
श्री पंचमुखी बालाजी से भव्य कलश व शोभायात्रा निकाली गई जो जो पूरे गांव में भ्रमण करते हुए श्री भेरुनाथ प्रांगण में पहुंची जहां पर मंगलाचरण,राम स्तुति हनुमान चालीसा का पाठ किया गया व संस्कार विद्या निकेतन के छात्र-छात्राओं द्वारा रानी पद्मावती का जौहर कार्यक्रम पेश किया गया। शोभा यात्रा में ढोल डीजे काफिला नाचते गाते चल रहा था। कार्यक्रम के स्वागत में रतनगढ़ खंड कार्यवाहक श्री लाल गुर्जर द्वारा दिया गया व संघ व संघ के संस्थापक श्री केशवराव बलिराव हेडगेवार जी के बारे में,विस्तार से बताया गया। हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए महंत रामप्रिय दास जी महाराज नागा का बाग थड़ौद ने कहा कि सदियों तक भारत देश विदेशी आक्रांताओं, यहूदियों मुस्लिम व अंग्रेजों के अधीन गुलाम रहा है जिन्होंने भारत देश के धर्म संस्कृति सभ्यता को नष्ट करने का काम किया है। बड़े खेद का विषय है। की वर्तमान पीढ़ी अपने धर्म संस्कृति व संस्कारों से विमुक्त होकर पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण कर रही है। जबकि यह देश अवतारों व तीर्थंकरों का देश है। आज हिंदू राष्ट्र में गौ माता की दुर्दशा हो रही है। व उनका कत्ल किया जा रहा है। यह बड़े खेद व दुख की बात है। हम जातियों में बटकर हमारे धर्म संस्कृति को भुल रहे हैं। जबकि विदेशी लोग आज भारतीय संस्कृति व धर्म का अनुसरण कर उसे अपना रहे हैं। हम अपने बच्चों का नाम भगवान के नाम से मिलते-जुलते रखें ताकि हम ईश्वर का संस्मरण करते रहें इस अवसर पर श्रीमती अंजलि सेन डिकेन अधिवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीयता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हम पंच परिवर्तन के तहत सामाजिक समरसता जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सभी सनातनी एक होकर श्री राम के आदर्श व मर्यादा पर चलकर सामाजिक भेदभाव दूर करें हमें हमारी मातृभाषा हिंदी को तवज्जो देना चाहिए हमेशा अपनी मातृभाषा का सम्मान करें हमारे पहनावे ,भाषा, भ्रमण, भोजन ,भजन, भवन धर्म संस्कृति व संस्कारों को जीवित रखें भारत देश में नारी का आदि अनादि काल से सम्मान किया जाता है। व देवी के रूप में पूजा जाता है। अतः नारियां अपनी गरिमा व मर्यादा को जीवित में बनाए रखें इस अवसर पर सामाजिक समरसता जिला संयोजक श्री अमित अरविंद ने कहा कि हिंदू सम्मेलन की सार्थकता तभी होगी जब हम अपनी जातियों में बटे हिंदू एक होकर हमारे धर्म संस्कृति संस्कारों की रक्षा के लिए तत्पर् व तैयार रहेंगे संस्कार बच्चों को मां की गोद में मिलता है। अतः माताएं बच्चों को अच्छे धार्मिक संस्कार दें जब-जब देश में धर्म की हानि हुई है। तब तक भगवान ने स्वयं अवतार लिए हैं। अतः संगठन में शक्ति है। वर्तमान में हमारी बेटियां लव जिहाद में के चक्कर में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर लेती हैं। यह सोचने समझने का विषय है। हिंदू वह है जो हीन भाव को नहीं मानता है। अतः सभी सनातनी लोग जातियों में ना बटकर भाईचारे की भावना से रहे हम भगवान कृष्ण के गीता के उपदेश पर चले व प्रभु श्री राम के आदर्श मर्यादा को जीवन में उतारें तभी हिंदू सम्मेलन की सार्थकता हो पाएगी।