तृतीय वर्ग कर्मचारियों का आह्वान,15 जनवरी को जिला एवं प्रदेश स्तर पर ज्ञापन दिया जाएगा
03 Jan 2026
Local News
नीमच।तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश के आह्वान पर 15 जनवरी को जिला एवं प्रदेश स्तर पर ज्ञापन दिया जाएगा। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार
जिलाध्यक्ष ने बताया यह कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि
हमारे अधिकारों की निर्णायक लड़ाई है।यह आंदोलन उन ठोस और जायज़ मांगों के लिए है, जो वर्षों से फाइलों में दबी पड़ी है।
हमारी प्रमुख मांगें ;
1: कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को केंद्र के समान कैडर, वेतनमान व भत्ते प्रदान किए जाएँ।
2: कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना का वास्तविक लाभ दिया जाए।
3: दैनिक वेतन कर्मचारियों को 70–90–90 के आदेश का लाभ तत्काल दिलाया जाए।
4:पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू की जाए।
5. शिक्षा विभाग एवं अनुसूचित जनजाति विभाग में पदोन्नति/समयमान वेतनमान शीघ्र लागू हो।
6. लिपिक संवर्ग की भर्ती, पदोन्नति एवं पद संरचना में व्याप्त विसंगतियाँ दूर की जाएँ।
7. लेखा संवर्ग / सहायक ग्रेड कर्मचारियों को नियमित पदों पर नियुक्ति दी जाए।
8. अवर्गीकृत चतुर्थ श्रेणी को चतुर्थ श्रेणी में पृथक कैडर प्रदान किया जाए।
9. संविदा/आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन, सेवा सुरक्षा एवं सामाजिक लाभ दिए जाएँ।
10. 1997 से नियुक्त गुरुजी संवर्ग को उनकी प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता एवं समस्त लाभ प्रदान किए जाएँ।