Neemuch Malwa Prime
Breaaking
लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की सख्त कार्रवाई, पर्यटन सीजन से पहले शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम तेज, स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाए
✦
पर्यटकों को संवेदनशील और जिम्मेदार बनाने के लिए उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करना आवश्यक- केंद्रीय सचिव श्री कुमार
✦
टीबी उन्मूलन के लिए युवा शक्ति तैयार, JOSH टीमें घर-घर स्क्रीनिंग में करेंगी सहयोग,टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ
✦
मनासा में 11 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप,पुराने शासकीय अस्पताल के सामने परिजनों ने दिया धरना, प्रशासन ने क्लीनिक किया सील
✦
पोषण माह अंतर्गत किशोरी बालिका विकास शिविर आयोजित
✦
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों को दिया गया सीपीआर का प्रशिक्षण
✦
मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना के तहत नीमच विकासखंड के 39 विद्यार्थियों को मिली स्कूटी
✦
अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, धामनिया सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में दबिश, 1250 किलो महुआ लाहन व 5 लीटर अवैध मदिरा जप्त
✦
तनाव का कारण विचारों में अनिश्चितता एवं एकाग्रता की कमी,केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में तनाव मुक्ति प्रशिक्षण सम्पन्न
✦
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स हमारे सहायक हैं ना कि मालिक*
✦
स्कूटी वितरण समारोह का आयोजन किया
✦
पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना शिविर का आयोजन
✦
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 88 आवेदकों की समस्याएं
✦
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छात्राओं के लिए लर्निंग लाइसेंस कैम्प आयोजित
✦
टाउन हॉल से कल निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा, तीनों विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगा सेवा और विकसित भारत का संदेश

Local News
पहाड़ियों की अवैध कटाई पर प्रशासन सख्त,नियम तोड़ने वालों पर हो कठोर कार्रवाई’ - जिला कलेक्टर मेहता :: जिला कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट देने के दिये निर्दे
📅 20 Dec, 2025
📰 पूरी खबर:
उदयपु। शहर एवं उसके आसपास स्थित पहाड़ियों पर हो रही अवैध कटाई और नियमविरुद्ध निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इस संबंध में शुक्रवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्टर निवास पर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने पहाड़ियों की अवैध कटाई, अवैध निर्माण तथा बिना अनुमति किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और दोषियों के खिलाफ तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर मेहता ने विभिन्न पहाड़ियों पर निर्मित सड़कों एवं अन्य संरचनाओं की स्वीकृतियों की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन मामलों में नियमों का उल्लंघन हुआ है, वहां किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैधानिक अनुमति किए गए प्रत्येक कार्य की गहन जांच की जाए तथा संबंधित व्यक्तियों के समस्त दस्तावेजों की सूक्ष्मता से पड़ताल की जाए।
उन्होंने कहा कि पहाड़ियों की कटाई एक अत्यंत संवेदनशील एवं पर्यावरण से जुड़ा विषय है। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर न केवल संबंधित व्यक्तियों बल्कि सरकारी तंत्र में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिला कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रभावित गांवों एवं क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कर विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
शीघ्र सौंपे जांच रिपोर्ट
जिला कलेक्टर ने कहा कि पहाड़ियों पर हो रहे सभी प्रकार के निर्माण कार्यों की जांच की जाए और जहां भी अवैध या नियमविरुद्ध निर्माण पाए जाएं, वहां नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए, ताकि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्रवाईयाँ प्रो-एनवायरमेंट दृष्टिकोण अपनाते हुए की जाएं। अवैध निर्माण एवं पहाड़ियों की अवैध कटाई किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ऐसे कृत्यों में लिप्त पाए जाने वालों की खातेदारी निरस्त करने के साथ-साथ सीजर से संबंधित राजस्व विभाग एवं उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एसडीएम गिर्वा अवुला साईं कृष्ण, यूडीए उपायुक्त सुरेंद्र बी. पाटीदार, यूडीए तहसीलदार अभिनव शर्मा, रणजीत सिंह बिट्टू, गिर्वा तहसीलदार श्याम सिंह चारण, बड़गांव तहसीलदार हितेश त्रिवेदी, खनन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कैप्शन-
डीएम बैठक- उदयपुर। शुक्रवार को निवास पर अधिकारियों की बैठक लेते जिला कलेक्टर नमित मेहता।
इस खबर को शेयर करें:
Neemuch Malwa Prime