Neemuch Malwa Prime
Neemuch Prime News
Breaaking
पुलिस उप महानिरीक्षक श्री निमीष अग्रवाल का नीमच भ्रमण: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता — डीआईजी श्री निमीष ✦ बालक की मृत्यु पर जिला प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता, परिजनों को 50हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कलेक्टर के निर्देशानुसार तत्काल उपलब्ध कराई गई सहायता ✦ खेत पर पानी की मोटर चलाने गए किसान की मौत: तलाश करने पहुंचे परिजनों को दूसरे दिन खेत में मृत मिला किसान ✦ मध्यप्रदेश बनेगा देश में माइस और एडवेंचर टूरिज्म का प्रमुख केंद्र, एमपीटीएम 2026 में भविष्य की रणनीति पर हुआ मंथन ✦ प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रवेश कर चुका है नए दौर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ✦ जनहित पर केंद्रितआमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नीमच में सख्त निगरानी, नौ माह में 299 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण,263 विधिक और 475 निगरानी नमूने लिए गए ✦ सेवा संकल्प अभियान के तहत जाजू सागर बांध पर वृहद वृक्षारोपण, 1100 पौधे रोपे गए, विधायक एवं कलेक्टर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ✦ दीपावली पर अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस के संबंध में निर्देश जारी,15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 2 से 11 नवंबर तक होगा लाइसेंस का नवीनीकरण ✦ लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की सख्त कार्रवाई, पर्यटन सीजन से पहले शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम तेज, स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाए ✦ पर्यटकों को संवेदनशील और जिम्मेदार बनाने के लिए उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करना आवश्यक- केंद्रीय सचिव श्री कुमार ✦ टीबी उन्मूलन के लिए युवा शक्ति तैयार, JOSH टीमें घर-घर स्क्रीनिंग में करेंगी सहयोग,टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ ✦ मनासा में 11 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप,पुराने शासकीय अस्पताल के सामने परिजनों ने दिया धरना, प्रशासन ने क्लीनिक किया सील ✦ पोषण माह अंतर्गत किशोरी बालिका विकास शिविर आयोजित ✦ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों को दिया गया सीपीआर का प्रशिक्षण ✦ मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना के तहत नीमच विकासखंड के 39 विद्यार्थियों को मिली स्कूटी ✦ पुलिस उप महानिरीक्षक श्री निमीष अग्रवाल का नीमच भ्रमण: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता — डीआईजी श्री निमीष ✦ बालक की मृत्यु पर जिला प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता, परिजनों को 50हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कलेक्टर के निर्देशानुसार तत्काल उपलब्ध कराई गई सहायता ✦ खेत पर पानी की मोटर चलाने गए किसान की मौत: तलाश करने पहुंचे परिजनों को दूसरे दिन खेत में मृत मिला किसान ✦ मध्यप्रदेश बनेगा देश में माइस और एडवेंचर टूरिज्म का प्रमुख केंद्र, एमपीटीएम 2026 में भविष्य की रणनीति पर हुआ मंथन ✦ प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रवेश कर चुका है नए दौर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ✦ जनहित पर केंद्रितआमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नीमच में सख्त निगरानी, नौ माह में 299 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण,263 विधिक और 475 निगरानी नमूने लिए गए ✦ सेवा संकल्प अभियान के तहत जाजू सागर बांध पर वृहद वृक्षारोपण, 1100 पौधे रोपे गए, विधायक एवं कलेक्टर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ✦ दीपावली पर अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस के संबंध में निर्देश जारी,15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 2 से 11 नवंबर तक होगा लाइसेंस का नवीनीकरण ✦ लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की सख्त कार्रवाई, पर्यटन सीजन से पहले शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम तेज, स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाए ✦ पर्यटकों को संवेदनशील और जिम्मेदार बनाने के लिए उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करना आवश्यक- केंद्रीय सचिव श्री कुमार ✦ टीबी उन्मूलन के लिए युवा शक्ति तैयार, JOSH टीमें घर-घर स्क्रीनिंग में करेंगी सहयोग,टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ ✦ मनासा में 11 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप,पुराने शासकीय अस्पताल के सामने परिजनों ने दिया धरना, प्रशासन ने क्लीनिक किया सील ✦ पोषण माह अंतर्गत किशोरी बालिका विकास शिविर आयोजित ✦ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों को दिया गया सीपीआर का प्रशिक्षण ✦ मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना के तहत नीमच विकासखंड के 39 विद्यार्थियों को मिली स्कूटी ✦
Local News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विकासपथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

📅 13 Dec, 2025

📰 पूरी खबर:

भोपाल।उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकासपथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है और देश में नंबर वन राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उन्होने कहा कि सागर भी किसी क्षेत्र में कम नहीं है। सागर में विकास दिखाई देता है। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा, नाश का द्वार है। हमें नशे से दूर रहना चाहिए। हमारा काम ऐसा होना चाहिए जो समाज और देश की तरक्की में उपयोगी सिद्ध हो। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कृषि, उद्योग एवं पर्यटन को आवश्यक बताया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सागर में बुंदेली प्रेस क्लब द्वारा आयोजित बुंदेलखंड यंग अचीवर्स अवॉर्ड 2025 सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जब किसी क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति, हरित क्रांति और पर्यटन क्रांति एक साथ होती है, तो विकास की गति अभूतपूर्व हो जाती है। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा विकास के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है और मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में नंबर वन राज्य बन रहा है। उन्होने कहा कि वह समय बीत गया जब मध्यप्रदेश पिछड़ा हुआ राज्य था। आज मध्यप्रदेश को पिछड़ा राज्य कहने की कोई हिम्मत नहीं कर सकता।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए युवाओं को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोई भी अवार्ड अथवा सम्मान मिलने के बाद हमें ऐसा महसूस नहीं करना है कि हम ही सबसे अच्छे हैं, अहंकार व्यक्ति को नीचे ले जाता है, सहज और सरल व्यक्ति कितनी भी प्रतिभा, सम्मान प्राप्त कर ले हमेशा अहंकारहीन रहते हुए आगे बढ़ता है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि बुंदेलखंड प्रेस क्लब प्रतिभाशाली युवाओं को खोज कर सम्मानित करने का कार्य कर रहा है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को फ्रेम युक्त प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक खुरई श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड प्रेस क्लब ऐसी युवाओं की टीम है जो विकास की सोच रखती है। इसी सोच से क्षेत्र का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। जिससे विकासवादी सोच को बढ़ावा मिलता है। विधायक सागर श्री शैलेन्द्र जैन, विधायक नरयावली श्री प्रदीप लारिया, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, श्री श्याम तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में मीडिया के साथ उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें:
X (Twitter) Facebook
Neemuch Malwa Prime